आजकल अफवाहों का बाजार भी गर्म है, लोग अंधविश्वास के तौर पर तरह-तरह की पूजा पाठ और टोटका करने में बाज नहीं आ रहे।
अंधिवश्वास में महिलाओं ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए की सामूहिक रूप से की सूर्य आराधना। थाली में फल-फूल के साथ रखा अपना आधार कार्ड ताकि मोदी जी खाते में भेजें। गढ़वा में आधार कार्ड रख कर पूजा करने के बारे में महिलाओं का कहना है कि गांव में चर्चा है कि आधार कार्ड रख कर पूजा करने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमलोगों के खाता में पैसा भेजेंगे।
https://youtu.be/Fx9pVpLUwOo
इसी उद्देश्य से हमलोग सूर्य भगवान की पूजा कर रहे हैं। महिलाओं द्वारा इस प्रकार की पूजा किए जाने के संबंध में जब हासनदाग पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि गांव के कुछ लोगों द्वारा ही आधार कार्ड कलश पर रखकर पूजा करने तथा कोरोना भगाने के लिए उपवास करने को लेकर अफवाह फैलाई गई है।
संवाद सूत्र : रामशरणागत मिश्र



















Be First to Comment