Press "Enter" to skip to content

बिहार: शादी में मुर्गा-भात खाने से 54 बच्चे बी’मार, उल्टी करते हुए पहुंचे अस्पताल

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में शादी के भोज में चिकन खाने से 54 बीमार हो गए। घट’ना जिले के अलौली थानान्तर्गत लड़ही गांव के वार्ड 1 में मंगलवार सुबह हुई। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अलौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है।

शादी में मुर्गा-भात खाने से 54 बच्चे बीमार, उल्टी करते हुए पहुंचे अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, गोरियामी पंचायत के लड़ही गांव में योगेश्वर सदा की पुत्री की शादी थी। परिजन मणि देवी आदि ने बताया कि बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे मुर्गा और भात खाया था। मुर्गा में ही कोई विषैला पदार्थ के कारण घ’टना हुई। सभी की उम्र छह से 12 साल की बताई गई है।

सूचना पर स्थानीय विधायक रामवृक्ष सदा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घट’ना की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन से जांचकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि और बच्चों का अस्पताल आने का सिलसिला जारी है। इधर चिकित्सा प्रभारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो स्थिति देखकर रेफर किया जाएगा।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *