Press "Enter" to skip to content

श्रावणी मेला 2023: कांवरियों के ठहरने के लिए मुफ्त में घर जैसी व्यवस्था, जानें…..

बिहार: श्रावणी मेला 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सुल्तागनंज में मंगलवार को सावन मेला 2023 का उद्घाटन होना है. कांवरियों का जत्था रविवार से ही अजगैवीनगरी में प्रवेश करने लगी है। सोमवार को गुरु पूर्णिया के दिन कई श्रद्धालुओं ने जल भरा और बाबानगरी देवघर की ओर कूच किए। सावन मेला इस बार दो महीने तक चलेगा. कांवरियों के ठहरने के लिए बिहार की सीमा के अंदर सरकारी इंतजाम किए गए हैं।

श्रावणी मेला 2023: बांका में बना शेल्टर

बिहार सरकार ने कांवरियों के लिए दवा, एंबुलेंस, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा व ठहरने की मुकम्मल व्यवस्था की है. सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से लेकर दुम्मा गेट झारखंड बॉर्डर तक कांवरियों के लिए तमाम व्यवस्थाएं सरकार की ओर से की गयी है. सुल्तागंज में सरकारी धर्मशाला को तैयार कर दिया गया है. जबकि भागलपुर, मुंगेर व बांका तीनो जिलों में कांवरियों की सहूलियत के लिए ठहरने का प्रबंध है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *