Press "Enter" to skip to content

छपरा के बाद अब सीवान और बेगूसराय में भी श’राब कांड, 6-7 लोगों की मौ’त

सीवान/ बेगूसराय: बिहार के छपरा में मौ’त के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब बेगूसराय और सीवान से भी चौकाने वाला मामला सामने आया है।

सिवान में 5 लोगों की जबकि बेगूसराय में एक की मौ’त हो गई है। ज़ह’रीली शरा’ब से इनकी मौ’त की आशंका जताई जा रही है। सीवान में मृ’तक दो लोगों का चोरी-छिपे अंति’म संस्का’र कर दिया गया।

बेगूसराय जिले में एक युवक की मौ’त हो गई जबकि दूसरे की हालत गं’भीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो चचेरे भाइयों ने 4 लोगों के साथ श’राब पी थी। इसमें एक की मौ’त हो गई। ज़ह’रीली शरा’ब से मौ’त की आशंका जताई जा रही है।

घ’टना तेघड़ा थाना के पुराने बाजार की है। मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों के बीच दहशत का माहौल है कि कहीं बेगूसराय में भी छपरा जैसे हालत न हो जायें। वहीं, सिवान में ज’हरीली शरा’ब पीने से 5 लोगों की मौ’त हो गई जिसमें दो के शव बिना जांच के जलाए गए। फिलहाल मौ’त के आंकड़े बढ़ सकते हैं।

आपको बता दें, छपरा में जह’रीली शरा’ब से मौ’त के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 53 लोगों की जा’न जा चुकी है। सबसे ज्यादा मौ’त मशरख में हुई है।

मामला ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जहरीली शराब से 53 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग काफी सहमें हुए हैं। उनका कहना है कि यहां कोरोना से भी ज्यादा भयावह स्थिति बनी हुई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *