Press "Enter" to skip to content

कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल में निध’न, प्लास्टिक सर्जरी से बिग’ड़ी थी हालत

कन्नड़ टीवी ऐक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निध’न हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बंगलुरु में चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उनकी हालत बि’गड़ गई।

बताया जा रहा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। वह अपने दोस्तों के साथ गई थीं। घट’ना की जानकारी होने के बाद उनके पेरेंट्स ने हॉस्पिटल पर ला’परवाही का आ’रोप लगाया है और शिका’यत दर्ज करवाई है। वह सर्जरी के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

पेरेंट्स ने डॉक्टर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत

कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुए कॉम्प्लिकेशंस के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 16 मई की सुबह ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए अस्पताल गई थीं। बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ दिक्कत हुई। उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। चेतना के पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ऐसा हुआ। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले गए डॉक्टर्स

चेतना Geetha और Doresani जैसे सीरियल्स में नजर आई हैं। वह 16 तारीख को फैट फ्री सर्जरी के लिए बंगलुरु के Shetty’s Cosmetic Centre गई थीं। बताया जा रहा है कि सर्जरी में कुछ गड़बड़ हुई और डॉक्टर्स शाम 5:30 उन्हें Kaade हॉस्पिटल ले गए। वहां उन्होंने डॉक्टर्स को कहा कि पेशेंट का इलाज करें क्योंकि उसे कार्डिऐक अरेस्ट हुआ है।

डॉक्टर्स ने दिया था सीपीआर

डॉक्टर्स ने चेतना को 45 मिनट तक सीपीआर दिया। चेतना को बचाया नहीं जा सका। आईसीयू इंटेसिविस्ट डॉक्टर संदीप ने पुलिस को बताया कि 6.45 पर चेतना को मृ’त घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शेट्टीज क्लीनिक के डॉक्टर्स को पहले से ही पता था कि उनकी मौ’त हो चुकी है।

Share This Article
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *