Press "Enter" to skip to content

पटना : कुशेश्वरस्थान में जीत की ओर बढ़ रहा जदयू, तारापुर में राजद आगे

पटना : बिहार विधानसभा के उप चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, राजनीतिक दलों की घड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं। आम लोगों में भी चुनाव परिणाम के प्रति उत्सुकता बढ़ रही है।

मुंगेर जिले की तारापुर सीट और दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान सीट पर जदयू और राजद के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। अब तक सामने आये रुझानों में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी आगे चल रहे हैं। जबकि तारापुर सीट पर अरुण कुमार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

हालांकि, दोनों ही सीटों पर दोनों दलों के बीच मतों का बहुत अधिक अंतर नहीं दिख रहा है। पहले राउंड से लेकर अब तक दोनों सीटों पर नतीजे बिल्कुल पलटते दिखे हैं। इससे लोगों और राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं।

इधर, कुशेश्वस्थान विधानसभा सीट की मतगणना अब अंतिम चरण है। यहां पर जदयू की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। मतगणना के 20वें राउंड के बाद जदयू 11815 वोटों से आगे हो गयी है। यहां से एनडीए के प्रत्याशी अमन भूषण हजारी को 54224 वोट जबकि दूसरे नंबर पर राजद के गणेश भारती को 42409 मत मिल चुके हैं। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार अब निर्णायक बढ़त बनाते दिख रहे हैं।

इधर, मुंगेर जिले के तारापुर विस सीट पर 12वें राउंड के बाद राजद ने फिर से लीड बना ली है। इस सीट पर राजद प्रत्याशी 3719 मतों से आगे चल रहे हैं। राजद के अरुण कुमार को 35607, जबकि जदयू के राजीव कुमार को 31888 मत मिले हैं। हालांकि, यहां पर वोटों का अंतर ज्यादा नहीं दिख रहा है।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *