Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : सदर अस्पताल में मरीजों को गंदगी से मिलेगी निजात

गोपालगंज : सदर अस्पताल के मरीजों को अब गंदगी से निजात मिल जाएगी। इसके लिए यहां पर व्यवस्था दुरुस्त कर ली गयी है। इससे मरीजों को काफी सुविधा होगी।

आपको बता दें कि गोपालगंज में केयर इंडिया की तरफ से राजनंदनी के देखरेख में सदर अस्पताल की सफाई की गयी। किस डस्टबिन का कैसे इस्तेमाल करना है, इसके लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई।

राजनंदिनी ने बताया कि केयर इंडिया की तरफ से हम लोग अस्पताल की देखरेख करते हैं। अस्पताल में मौजूद सभी इंस्ट्रूमेंट्स, सभी बेड और साफ सफाई का विशेष ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि पेंटिंग और बोर्ड के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किन चीजों को कहां पर रखना है जिससे अस्पताल साफ सुथरा रहे।

गोपालगंज के सिविल सर्जन योगेंद्र महतो ने बताया कि सदर अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि आने जाने वाले मरीजों को किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो सके। अस्पताल को साफ रखने से आधी बीमारी खत्म हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान है।

 

Share This Article
More from COVID-19More posts in COVID-19 »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *