Press "Enter" to skip to content

सीवान : अक्षयवर दीक्षित स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण 24 को

सीवान : भोजपुरी साहित्य सम्मान और भोजपुरी शिरोमणि ‘अक्षयवर दीक्षित स्मृति ग्रंथ’ का लोकार्पण 24 अक्टूबर को होगा। इस मामले को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष सीवान के सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर प्रेसवार्ता हुई।

आयोजन समिति के सचिव डॉ. अरविंद सिंह और संयोजक मार्कंडेय मौजूद थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष व संयोजक ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यकम की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली के चेयरमैन कुमार प्रशांत होंगे।

समारोह में स्मृति ग्रंथ के सम्पादक प्रो. रामदेव शुक्ल, आद्या प्रसाद द्विवेदी, रिपुसूदन श्रीवास्तव, बृजभूषण मिश्रा, डॉ. नीरज सिंह, तैयब हुसैन, भोलानाथ आग्नेय, सुभाष यादव, मनोकामना सिंह अजय समेत भोजपुरी साहित्य और भाषा के सैकड़ों विद्वान मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा मीठी भाषा है। हमें अपनी माटी, भाषा और संस्कृति पर गर्व है। संसद में भी भोजपुरी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जा रही है। हम अपील करते हैं कि लोग भोजपुरी भाषा व साहित्य को आगे बढ़ाने व मजबूत करने के लिए आगे आएं।

इस मौके पर जुगल किशोर दुबे, प्रो.उपेन्द नाथ यादव, अरुण सिंह, प्रो.राम सुन्दर चौधरी, राम नरेश सिंह, उपेन्द्र यादव शिक्षक, प्रो. मनोज सिंह, इन्द्रजीत चौधरी और सन्तोष समेत अन्य मौजूद थे।

 

Share This Article
More from SIWANMore posts in SIWAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *