समस्तीपुर पुलिस महकमा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मुजफ्फरपुर न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बता दें कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। यह वीडियो मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र का है।

यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर बार बालाओं के डांस का कार्यक्रम था। फिर क्या था, ग्रामीणों के साथ पुलिस तो थी ही। अब उन्हें कानून का डर कहां।

इस दौरान पुलिसकर्मी ने भी ठुमके लगाये। नियम की बात की जाए तो प्रशासन की सख्त मनाही के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और तो और पुलिसकर्मी ही बार बालाओं के साथ ठुमक लगाते रहे।


























Be First to Comment