Press "Enter" to skip to content

हाजीपुर में सब्जी विक्रेता को चाकू मार कर किया जख्मी

वैशाली जिले के सदर थाना इलाके के इस्माइलपुर में सब्जी विक्रेता राकेश साह को अपराधियों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। लोगों को जब तक घटना का पता चलता, अपराधी वहां से भाग निकले थे।

घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता को इलाज के लिये सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हालांकि, सब्जी विक्रेता को चाकू क्यों मारा गया, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *