Press "Enter" to skip to content

छपरा : सोनपुर के चर्चित सुनैना देवी ह’त्याकांड का खुलासा

सोनपुर : सोनपुर इलाके में महिला की हत्या के पांच दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या का कारण अवैध सम्बंध बताया है।

सोनपुर के एएसपी अंजनी कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सुनैना देवी विधवा महिला थी। उसका गलत संबंध डीआरएम ऑफिस में अनुबंध पर तैनात एक कर्मचारी से था, जो हत्या का मुख्य आरोपी है।

सुनैना देवी अपनी कमाई के पैसे से उसे एक कार भी खरीद कर दी थी। सुनैना देवी के वेतन के पैसे से आरोपी खूब ऐस करता था। विश्वकर्मा पूजा के एक दिन पहले सुनैना देवी ने आरोपित से गाड़ी मांगी थी और घर पहुंचा देने को कहा था।

इसी बात की खुन्नस में आरोपी ने उसकी ह’त्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना को चार युवकों ने अंजाम दिया। इनमें से मुख्य आरोपी सुमित कुमार उर्फ चुनु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसने पूरी घटना की कहानी पुलिस को बतायी है। गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार घटना को अंजाम देने के बाद बनारस भाग गया था। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस ने पूरी तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुमित कुमार के पास से महिला की सोने की लॉकेट भी बरामद की गयी है। महिला वैशाली जिले की रहने वाली थी।

पति की मौत के बाद उसे अनुकम्पा के आधार पर फोर्थ ग्रेड की नौकरी मिली थी। महिला सोनपुर स्थित रेलवे कालोनी में अपने कमरे में अकेली रहती थी। उसे कोई संतान भी नही था। महिला के भतीजे के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

 

Share This Article
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from SARANMore posts in SARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *