Press "Enter" to skip to content

मधुबनी : निजी नर्सिंग होम पर छापे से मचा हड़कम्प

मधुबनी के कलुआही में पुलिस ने दो-दो अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी की। इससे जिले में चल रहे अवैध नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कम्प व्याप्त है।


मामला कलुआही थाना क्षेत्र का है। कलुआही थाना रोड और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट वर्षों से अवैध तरीके से दो नर्सिंग होम चलाये जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों नर्सिंग होम को अनट्रेंड कम्पाउंडर चला रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने सिविल डॉक्टर सुनील कुमार झा को दी।

इसके बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर प्रथमिक स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सुधाकर मिश्रा ने टीम बना कर छापेमारी की। उन्होंने इस कार्रवाई की रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *