Press "Enter" to skip to content

बेतिया : बैगन के खेत में करंट लगने से महिला की मौ’त

मझौलिया। मझौलिया के शेख मंझरिया के वार्ड नंबर एक में करंट लगने से महिला की मौ’त हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर के पीछे पड़ोसी बुनेल यादव के बैगन के खेत में घाट काटने गई थी जहां करंट लगने से उसकी मौ’त हो गई।


पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुनेल यादव अपने बैगन के खेत के चारों तरफ तार लगाकर चोरी रोकने के लिए बिजली करंट प्रवाहित किया था।

महिला जैसे ही खेत में घुसी उसका गर्दन तार से छू गया और वहीं पर वह गिर गई और तत्काल उसकी मौ’त हो गई। तार में करंट की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलने पर एसआई सुरेश राव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी की गिरफ्तारी तक श’व को कब्जे में नहीं लेने दिया।

मृतक के परिजन और ग्रामीण इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार को घटनास्थल पर आने और दोषी को गिरफ्तार करने का आश्वसन देने पर अड़े रहे। इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन के बाद श’व पोस्ट’मार्टम के लिए भेजा गया।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *