Press "Enter" to skip to content

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये पटना नगर निगम के कर्मचारी

पटना नगर निगम के आठ हजार कर्मचारी सोमवर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये। हड़ताल के पहले ही दिन निगम के कर्मचारियों ने राजधानी के कई निगम अंचलों के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी भी की गयी।

चतुर्थ वर्ग कर्मचारी यूनियन के महासचिव नन्दकिशोर ने कहा कि कर्मचारियों की मांग काफी पुरानी है। अपनी मांगों के समर्थन में हमलोग पिछले कई सालों से आंदोलन करते आये हैं।

कोरोना काल में भी हमलोगों ने जान जोखिम में डालकर काम किया, लेकिन इसके बाद भी हमलोगों को आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इस बार हमलोग मांगें पूरी होने से पहले मानने वाले नहीं हैं।

महासचिव ने निजी एजेंसी के मज़दूरों को मनमान२ ढ़ंग से हटाने पर रोक लगाने की भी मांग की है। पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डो से 8 हजार से अधिक कर्मचारी सफाई मजदूर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हंै।

हड़ताल पर जाने से निगम के नूतन राजधानी अंचल बंकी पुर अंचल कंकड़ बाग अंचल पतली पुत्रा अंचल अजिमा वाद पटना सिटी अंचल सहित वाटर बोर्ड के काम भी ठप हो गए हैं ।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *