मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित, अतिक्रमण मुक्त और दुर्घटना रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है.

परिवहन विभाग, बिहार के निर्देशों और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने ‘संयुक्त समर्पित राजमार्ग निगरानी दल’ (डेडीकेटेड हाइवे सर्विलांस टीम) का गठन किया है.


यह उच्च स्तरीय टीम राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रत्येक ५० किलोमीटर की दूरी पर सघन निगरानी रखेगी ताकि सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके.



राजमार्गों की सुरक्षा और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए एक जिला स्तरीय समिति बनाई गई है.


जिलाधिकारी इसके अध्यक्ष होंगे. समिति के सदस्यों में एसएसपी, अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, पूर्वी व पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी, एडीटीओ, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), सभी एसडीपीओ, एनएचएआइ के परियोजना निदेशक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलाधिकारी, एमवीआइ और थानाध्यक्षों को शामिल किया गया है.









Be First to Comment