हाजीपुर के पातेपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. विशनपुर कोआही गांव में दवा व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार राय के घर अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर में रखे बक्से को निशाना बनाया, जिसमें करीब 1.5 लाख रुपये नकद और पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। चोरी किए गए गहनों में मंगलसूत्र, चेन, कान का झुमका, मांगटीका, जितिया और तीन जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं.


परिजनों ने बताया कि देर रात लघुशंका के लिए उठने पर मेन गेट खुला पाया गया. जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो पूरा सामान बिखरा हुआ था और बक्सा भी गायब था.बाद में घर से कुछ दूरी पर टूटा हुआ बक्सा, कपड़े और कागजात बरामद हुए.



घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताया.


इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान पुलिस और आरोपित पक्ष के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई.
















Be First to Comment