Press "Enter" to skip to content

गैरेज में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने मैकेनिक पर बरसाईं गोलियां

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गांधी चौक-बसहीभिंडी रोड स्थित संजीत बाइक गैरेज में हुई, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने गैरेज संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

मृतक की पहचान चक मोतीपुर वार्ड-27 निवासी देवकी सहनी के 28 वर्षीय पुत्र संजीव सहनी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संजीव सहनी अपने गैरेज में बाइक ठीक कर रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उस पर चार राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगते ही संजीव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को एनएच-28 पर रखकर सड़क जाम कर दिया. लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीव को पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर धमकियां मिल रही थीं. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने हाल ही में दोबारा थाना का प्रभार संभाला था.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *