पटना के फुलवारी शरीफ अवर निबंधन कार्यालय ने इस बार बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 109 प्रतिशत राजस्व उपलब्धि हासिल करते हुए यह कार्यालय बिहार के 144 निबंधन कार्यालयों में सातवें स्थान पर पहुंच गया है.

आधुनिक सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था के चलते यह कार्यालय अब आम लोगों की पहली पसंद बन रहा है. फुलवारीशरीफ अवर निबंधन कार्यालय ने सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन करते हुए 109 प्रतिशत राजस्व संग्रह किया है.


इस शानदार उपलब्धि के साथ कार्यालय ने पूरे बिहार में सातवां स्थान हासिल कर विभागीय स्तर पर सराहना बटोरी है. इस प्रदर्शन को कार्यालय की बेहतर कार्यप्रणाली और पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा माना जा रहा है.



अवर निबंधक डॉ. मो. शकील रजा के पदस्थापन के बाद कार्यालय की कार्यशैली और नागरिक सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.


निबंधन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसका असर अब सीधे आम लोगों की संतुष्टि और बढ़ते भरोसे के रूप में दिखाई दे रहा है.















Be First to Comment