राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के छावला इलाके में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अपराधियों, रॉकी (22) और सुमित उर्फ कोकी (24) को दबोच लिया है।

इस दौरान बदमाशों की गोली एक हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, दो हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने शिकायतकर्ता पर कथित तौर पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन हथियार किसी खराबी के कारण चला नहीं जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।


पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट सूचना के आधार पर सुबह में ‘शहरी विस्तार सड़क’ (यूईआर) के पास आरोपियों को उस समय रोक लिया जब वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।



पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने को कहे जाने पर रॉकी ने पुलिस दल पर कथित तौर पर गोलीबारी कर दी और तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली एक हेड कांस्टेबल की ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ पर लगी और वह बाल-बाल बच गया।


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”पुलिस दल ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन गोलियां चलाईं जिससे रॉकी के बाएं घुटने के नीचे गोली लगी। इसके बाद कुछ देर हाथापाई के उपरांत उसे काबू कर लिया गया।”














Be First to Comment