Press "Enter" to skip to content

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के नए कैंपस में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने बताया कि नए परिसर में भवन निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिसंबर 2026 तक सभी निर्माणाधीन भवन पूर्ण कर लिए जाएंगे. इसके पश्चात इन भवनों को विश्वविद्यालय प्रशासन को विधिवत हस्तांतरित कर दिया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि नए कैंपस के तैयार होने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी, जिससे छात्रों एवं शिक्षकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन इस परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *