बिहार के नवगछिया सर्किल में अवैध बालू खनन के खिलाफ एसडीएम रोहित कर्दम के नेतृत्व में मंगलवार को विजय घाट पर हुई अचानक छापेमारी ने खनन माफियाओं के सिंडिकेट को हिला कर रख दिया है.

जैसे ही प्रशासनिक बेड़ा घाट पर पहुंचा, वहां मौजूद माफियाओं में ऐसी अफरा-तफरी मची कि लोग अपनी मोटरसाइकिलें और ट्रैक्टर छोड़कर भागते नजर आए. पुलिस बल और अधिकारियों की इस ‘जॉइंट रेड’ ने साफ कर दिया है कि इलाके में अब कानून का राज चलेगा और अवैध खनन पर पूर्णविराम लगेगा.

प्रशासन को सूचना मिली थी कि विजय घाट पर पिछले कई दिनों से बिना किसी लीज के बड़े पैमाने पर बालू की लूट मची है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रोहित कर्दम ने खनन विभाग और पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाई और बिना किसी भनक के विजय घाट पर धावा बोल दिया.



छापेमारी के दौरान मौके से एक विशाल पोकलेन मशीन, चार ट्रैक्टर और करीब आधा दर्जन लावारिस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

















Be First to Comment