Press "Enter" to skip to content

कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल नियमित रूप से कर रहा छापेमारी

किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. जिले में इसकी आपूर्ति की स्थिति सामान्य है. एलपीजी सिलिंडर का स्टॉक 8094 से अधिक है. गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गयी है, जिससे लाभुकों को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है.

उपभोक्ता घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. उन्हें पूर्व की भांति दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा. डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गयी है.

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन दो पालियों में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संचालित हो रहा है.

जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है. एलपीजी गैस से संबंधित आज कुल दो शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निष्पादन समय पर करा दिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *