बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक दारोगा नशे की हालत में मिठाई की दुकान पर हंगामा कर रहे थे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उग्र भीड़ ने कानून के रखवाले को ही बंधक बना लिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा की स्थिति और लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, विभूतिपुर थाने में तैनात दारोगा रिंकू सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे।



प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दारोगा ने वहां न केवल हंगामा किया, बल्कि दुकानदार के साथ बदसलूकी भी की। विवाद बढ़ने पर दारोगा ने वहां मौजूद लोगों को वर्दी की धौंस दिखाते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की खुलेआम धमकी दे डाली।दारोगा की अमर्यादित हरकतों और धमकी से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।



देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने दारोगा को घेरकर बंधक बना लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा की स्थिति और लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है।

















Be First to Comment