बिहार में जमुई के जिला पदाधिकारी नवीन के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगों ने एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है, जिससे आम लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश हो रही है।



इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बयान जारी कर जानकारी साझा की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है और इसके माध्यम से की जा रही किसी भी प्रकार की आर्थिक मांग का जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।



प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज, फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसों की मांग पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। साथ ही किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन वित्तीय लेन-देन करने से बचें, ताकि साइबर ठगी से सुरक्षित रहा जा सके।





















Be First to Comment