बिहार के समस्तीपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन दिनों से लापता एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। अपराधियों ने न केवल युवक की हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए उसका सिर काटकर धड़ को बोरे में बंद कर मिट्टी में दबा दिया। वहीं इस नृशंस हत्याकांड को देख पूरा इलाका दहल उठा।

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत के भुसारी गांव की है। मृतक की पहचान गांव के ही सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। सुधांशु मंगलवार रात से ही लापता था। बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच विरोधियों ने उसे मेल-मिलाप और खाने-पीने के बहाने बुलाया था।



धोखे से बुलाने के बाद अपराधियों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। गांव के समीप ही मिट्टी में दबे एक संदिग्ध बोरे से उसकी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की हालत देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।



पुलिस ने तत्काल एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस ने धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन कटा हुआ सिर अब भी लापता है।
















Be First to Comment