Press "Enter" to skip to content

सड़क किनारे खड़े पेड़ ने छीन ली नया कार खरीदने की खुशी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तीन दोस्तों की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में खैरा गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव जालंधर कुमार के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह और उसके दो साथी मुजफ्फरपुर शहर से सेकेंड हैंड कार खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 23 वर्षीय जालंधर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जैतपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मझौलिया गांव में हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *