बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के युवा नेता अमन कुमार की मौत हो गई। अमन अपने दो साथियों के साथ मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

वहीं इस हादसे में अमन कुमार की जान चली गई। वहीं इस हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक के पास हुई।



बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पहले डिवाइडर से जोरदार टकराई और फिर अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक कार के अंदर फंस गए। घटना का भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।











Be First to Comment