Press "Enter" to skip to content

मदद के नाम पर महज 15 हजार के लिए भटक गया ईमान, खुल गई पोल

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक भाष्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव निवासी और परिवादी अमन कुमार ने पटना ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि पुलिस अवर निरीक्षक भाष्कर कुमार मिश्रा के द्वारा सदर थाना (मुजफ्फरपुर) कांड सं0-839/25 के केस डायरी में मदद करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता संजय कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए अभियुक्त भाष्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सदर थाना, मुजफ्फरपुर के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *