बिहार के लखीसराय जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आई है। यहां रेलवे कर्मचारी पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मामला पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोंघी गांव का है। मृतक की पहचान रेलवे कर्मचारी 35 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ दिलीप कुमार के रूप में हुई जो कि पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे के ग्रुप-डी पद पर तैनात थे और हाल ही में छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए थे।



बताया जा रहा है कि संतोष कुमार अपने खलियान में सरसों की फसल की कटाई का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।



गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। वहीं गोली लगने से उनकी मौके पर ही जान चली गई।












Be First to Comment