बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया गया। पिछले तीन महीनों से डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर किए जा रहे यौन शोषण के कारण किशोरी गर्भवती हो गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, गांव का ही एक युवक, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक है, उनकी बेटी पर पिछले तीन महीनों से बुरी नजर रखे हुए था। वह अक्सर खेत में ईंटें हटाने या अन्य छोटे कामों के बहाने नाबालिग को घर से बुलाकर ले जाता था और एकांत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।



लगातार हो रहे शारीरिक शोषण के कारण पीड़िता तीन महीने की गर्भवती हो गई। लोक-लाज और डर के कारण नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन उसकी चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने एक और खतरनाक कदम उठाया।













Be First to Comment