समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ी वारदात हुई. दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 50 लाख से अधिक के सोना-चांदी लूट लिए गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह वारदात श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के गाहर चौक स्थित प्रियंका ज्वेलरी दुकान में हुई.

जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए. तीनों अपाचे बाइक से आए हुए थे. अंदर पहुंचते ही उन्होंने दुकान संचालक भोला साह को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया. इसके बाद करीब 300 ग्राम सोने और 20 किलो चांदी लूट ली.



विरोध करने पर बदमाशों ने चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गए. थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए हैं. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.



घटना से आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी पथ को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी की गई. करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.












Be First to Comment