बिहार में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 52 हजार वाहन चालकों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह कदम राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों, अपर DTO, मोटर वाहन निरीक्षकों और आरटीए सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।


बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आदतन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की जाए। पुलिस और यातायात विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।


विभागीय आंकड़ों के अनुसार पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों की संख्या सबसे अधिक है।





























Be First to Comment