Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में बड़ा फेरबदल, पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संगठन को मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है।

दिनारा से विधायक आलोक कुमार सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर प्रदेश में संगठन को धार देने और जनाधार बढ़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी ने प्रशांत पंकज चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। अब तक प्रभारी की भूमिका निभा रहे मदन चौधरी को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, जब से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है, तब से पार्टी के कई नेताओं और विधायकों में नाराजगी है। दीपक प्रकाश न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं, इसके बाद से पार्टी के अंदर लगातार नाराजगी चल रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *