Press "Enter" to skip to content

छतों पर लगाया जाएगा प्लांट, इसका खर्चा सरकार उठाएगी

सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा कि बिहार के लोगों के लिये उन्होंने एक काम किया कि उनके घरों के लिये 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया. इससे अधिकतर लोगों को अब बिजली बिल नहीं देना पड़ता है. उसी तरह वह अब लोगों के घरों में एक काम और करने जा रहे हैं, जो भी लोग इच्छुक होंगे, उनके छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगायेंगे, इसके लिये लोगों को पैसा नहीं देना पड़ेगा. खर्चा सरकार उठायेगी.

सीएम ने इस दौरान 853 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. सीएम ने लोगों को वर्ष 2005 से पहले के दिन की याद दिलाई और कहा कि एक वक्त वह था, जब शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. लेकिन उनकी सरकार ने तस्वीर बदल दी है. सभी का विकास हो रहा है.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी सरकार आयी तो बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की. इसी वर्ष तीन लाख 68 हजार नियोजित शिक्षकों की बहाली की. 2023 में बीपीएससी के तहत दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली हुई. स्वास्थ्य व्यवस्था का भी हाल आपलोग देखें हैं. पहले पीएचसी में एक महीने में 39 मरीज भी नहीं आते थे. अब हर महीने 11 हजार 600 मरीज आ रहे हैं. पहले राज्य में छह मेडिकल कॉलेज था, जो अब बढ़कर 12 हो गया है और 27 नया बनाया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि पीएमसीएच में 5400 बेड बनाया जा रहा है. यह अधिकतम बेड वाला दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा. आइजीआइएमएस में भी तीन हजार बेड की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. हमने पुल-पुलिया और एलिवेटेड सड़कें का निर्माण कराया. इससे सुदूर क्षेत्रों से पटना पहुंचने का समय कम हो गया.

प्रखंडों के अस्पताल बनेंगे विशिष्ट चिकित्सा केंद्र
सरकार जल्द ही सात निश्चय तीन का गठन करेगी. जिसके तहत दोगुना रोजगार और दोगुनी आय का लक्ष्य रखा जायेगा. अगले पांच वर्षों तक उद्योग लगाने मे जोर रहेगा. सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जायेंगे. बंद पड़ी चीनी मिलों को खोला जायेगा. एक नये बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना होगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *