Press "Enter" to skip to content

पिस्तौल के बट से सर एवं आंख के नीचे मारा, बेहोश होकर गिर पड़े तब जेब से 37 हजार निकाल भाग निकले बदमाश

समस्तीपुर जिले में सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी गांव में एक व्यवसायी को मारपीट कर 37 हजार रुपये छीने जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में घायल व्यवसायी के बयान पर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसमें बाजिदपुर मेयारी निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह (50) ने कहा है कि शुक्रवार की दोपहर वे अपनी दवा दुकान से 37 हजार रुपए लेकर अपने बड़े बेटे की दवा दुकान पर जा रहे थे. इसी क्रम में मेयारी ब्रह्मस्थान के समीप कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे.

इनमें स्व. शिव कुमार सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार सिंह एवं विश्वजीत कुमार सिंह व महेश कुमार सिंह के पुत्र राजा कुमार सिंह के अलावा तीन-चार अज्ञात युवक मौजूद थे.

इसमें अभिजीत कुमार सिंह ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनके पास से 37 हजार रुपए छीनने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर उसने पिस्तौल के बट से सर एवं आंख के नीचे मारा. जिससे वे बेहोश होकर सड़क पर गिर गये.

इसके बाद आरोपित युवक ने उनकी जेब से 37 हजार निकाल कर भाग निकले. घटना के बाद ग्रामीणों ने जुट कर उन्हें बेहोशी की हालत में पीएचसी सरायरंजन में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *