होली के त्योहारी मौसम में प्रवासी बिहारियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा की सुविधा देने के लिये बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) 200 विशेष फेस्टिवल बसों का संचालन करने जा रहा है।

निगम के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये विशेष बसें 15 फरवरी से 15 मार्च तक के बीच चलेंगी, जिनकी टिकट बुकिंग एक फरवरी से शुरू होगी।


दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों के लिए चलेंगी बसें
निगम की ओर से जारी बयान के अनुसार, एसी डीलक्स और नॉन- एसी डीलक्स श्रेणी की 50- 60 सीटों वाली बसें चलाई जाएंगी।


दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख रूटों पर पीपीपी मोड में चलाई जायेंगी।


यात्रियों को आकर्षित करने के लिये इन बसों पर विशेष छूट भी दी जायेगी। रूट निर्धारण और किराया तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है














Be First to Comment