Press "Enter" to skip to content

तीन बच्‍चों के साथ महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, पहुंच गई पुलिस

बिहार के बक्सर जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसने गांव की है। मृतक की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है। महिला रूबी देवी और उनके जीवित बचे दो बच्चे अर्जुन और राधा कुमारी बक्सर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके बच्चे घर के अंदर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। उन्होंने कहा, “पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला व उसके तीनों बच्चों को गंभीर हालत में पाया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। महिला और दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।”

पुलिस को आशंका है कि यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा हो सकती है। डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि रूबी की सास उसे अक्सर ताना देती रहती थी कि ‘मेरे बड़े बेटे को खा गई।’ जिसके कारण महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *