Press "Enter" to skip to content

कमरे में फंदे से लटकती मिली शिक्षिका, पति को पुलिस ने लिया हिरासत में

बिहार के रोहतास जिले से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक BPSC शिक्षिका का कमरे में फांसी के फंदे से शव लटकता हुआ मिला। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना तिलौथू थाना क्षेत्र की है। मृतक शिक्षिका सविता कुमारी तिलौथू के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपा में पदस्थापित थी। मृतक शिक्षिका बीपीएससी परीक्षा पास कर सरकारी टीचर बनी थीं।

मृतक शिक्षिका सविता कुमारी अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। मृतक शिक्षिका के पति विवेक कुमार भी एक विद्यालय में शिक्षक हैं। दो वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी।

पुलिस को सूचना मिली कि शिक्षिका सविता अपने एक किराए के मकान में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।

पुलिस मृतका के पति विवेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *