पूर्णिया. 24 वर्षीया एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. आधे दर्जन युवकों ने न केवल युवती का अपहरण किया, बल्कि उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ जबर्दस्ती की. पीड़िता का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है.

घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक स्थित एक मोटर गैराज में हुई. इस मामले में डगरूआ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से मोटर गैराज संचालक मो जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है. युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में शामिल अन्य फरार व्यक्ति की पहचान हो गई है. इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


पीड़िता ने बताया कि वह पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. विरोध करने पर युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और शोर मचाने से रोकने के लिए उसका मुंह बंद कर दिया.


आरोपी उसे लेकर बरियार चौक स्थित एक गैराज पहुंचे, जहां उसे बंधक बना लिया गया. आरोपियों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई.


नशे और ताकत के जोर पर सभी छह आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस हैवानियत के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गये.













Be First to Comment