Press "Enter" to skip to content

हाड़ कंपाने वाली ठंड में अलाव बना गरीबों का सहारा

बरौली. जनवरी के पहले सप्ताह से हीं पड़ रही कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है. इसका असर जनजीवन पर व्यापक रूप से पड़ रहा है. ठंड के कारण शहर की सड़कें 12 बजे के बाद तक सुनसान रह रही हैं, केवल इक्का-दुक्का वैसे लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, जिनका निकलना जरूरी है.

प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टी को भी बार-बार बढ़ाया जा रहा है ताकि मासूम नौनिहालों का बचाव ठंड से हो सके. ऐसी हाड़ कंपाती ठंड में नगर पर्षद द्वारा जलाये जा रहे अलाव उन गरीबों के लिए अमृत का काम कर रहे हैं, जिनके पास पूरे कपड़े नहीं हैं या जिनको कहीं जाना निहायत ही जरूरी है, थाना चौक पर पूरे दिन लोग अलाव ताप रहे हैं.

ये अलाव उन मुसाफिरों को भी राहत दे रहे हैं जिनको अहले सुबह पटना, गोरखपुर आदि शहरों में जाने के लिए बस पकड़नी है क्योंकि उनको सबसे अधिक जरूरत इस अलाव की है. नप द्वारा अलाव के लिए लकड़ी दोपहर में दी जा रही है, ये अलाव थाना चौक, अस्पताल के आगे, गांधी चौक, क्रांति चैक, मीठा मोड़ सहित लगभग 20 जगहों पर जलाये जा रहे हैं.

अभी अन्य देहाती क्षेत्रों की कई जगहों पर भी अलाव की जरूरत है, गांवों में बीडीओ मुकेश कुमार के द्वारा कई जगह रात में घूम-घूमकर कंबल वितरण किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड है और ग्रामीणों को परेशानी है लेकिन अभी अलाव नहीं जल रहा है.

नप बरौली के इओ, ज्योति कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था नप प्रशासन की ओर से जारी है, किसी को भी ठंड में असुविधा नही होगी. कुछ और जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा अस्थायी रैन बसेरा भी बनाया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *