Press "Enter" to skip to content

पुर्जा कटने के बावजूद करीब 40 मिनट तक भर्ती नहीं किया, हंगामा

मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इलाज में लापरवाही का मामला आया. गंभीर बीमारी से जूझ रहे रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी लक्ष्मी कुमार को परिजन इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे थे.

पुर्जा कटने के बावजूद करीब 40 मिनट तक उन्हें भर्ती नहीं किया गया. इस दौरान मरीज दर्द से कराहता रहा. परिजन लगातार डॉक्टर के चैंबर में जाकर मरीज को देखने की गुहार लगाते रहे.

लेकिन डॉक्टर ने यह कहते हुए टाल दिया कि भर्ती होने के बाद ही मरीज को देखा जायेगा. इधर, मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों का गुस्सा बढ़ गया.

इलाज में हो रही देरी व डॉक्टरों के ध्यान नहीं देने पर परिजनों ने डॉक्टर के चैंबर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. कुछ देर के लिए इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी हो गयी. आरोप था कि गंभीर हालत में लाये मरीज को समय पर इलाज नहीं मिला. यह लापरवाही है.

अस्पताल कर्मी भी पहुंच आये और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. बाद में मरीज को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की गयी. हेल्थ मैनेजर सचिन चंचल ने बताया कि मरीज की भर्ती करवा दिया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *