Press "Enter" to skip to content

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बिहार का समस्तीपुर जिला

बिहार में समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार की शाम तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सिलौत गांव निवासी प्रदुम्न झा ने गांव के ही एक व्यक्ति से 13 कठ्ठा जमीन की खरीद की थी। लेकिन उसने अपने रिश्तेदारों की अन्य जमीन को भी गांव के ही श्रवण सहनी को बटाई पर दे दिया।

दूसरे पक्ष के सुरेंद्र झा एवं सतीश झा के परिजनों ने श्रवण सहनी को खेत जोतने से मना किया। इसके बाद श्रवण सहनी के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से सिलौत गांव निवासी हिमांशु शेखर, हरिओम झा एवं अजय कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की।

घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *