Press "Enter" to skip to content

जीवन साथी बताकर शादी का वादा किया, फिर पति-पत्नी की तरह रहने लगा किराए के कमरे में, शारीरिक शोषण करता रहा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित युवती ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया। फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवक ने खुद को उसका जीवन साथी बताकर शादी का वादा किया और फिर दोनों सिकंदरपुर में एक किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रखने लगे। वहां युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का कहना है कि युवक शादी की बात को लगातार टालता रहा। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की।

पीड़िता ने सिकंदरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने सिकंदरपुर के अखाड़ाघाट रोड के रहने वाले युवक राजू सहनी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गहने ठगने का आरोप लगाया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *