Press "Enter" to skip to content

जलेबी की टहनी काटी तो बढ़ गया विवाद, धक्का लगने से बुजुर्ग की चली गई जान

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ गया और कहासुनी के बीच धक्का लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, मामला हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा वार्ड संख्या–12, सखौरा गांव का है। मृतक शख्स की पहचान शंकर पासवान के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि शंकर पासवान खेत में काम कर रहे तभी गांव के रमेश राय की पुत्री पास में खड़े जलेबी के पेड़ की टहनी काटने लगी। शंकर पासवान ने उसे टहनी काटने से रोका तो इसी बात पर विवाद शुरु हो गया। आरोपी पक्ष गाली गलौज करने लगे। वहीं आरोपी पक्ष के बहुत सारे लोग मौके पर पहुंच गए। धक्का लगने से शंकर पासवान गिर गए और उनकी मौत हो गई।

वहीं जब शंकर पासवान के परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली तो वह रोने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में उनकी पोती की शादी थी। उनके घर में शादी ब्याह की तैयारियां चल रही थी। वहीं शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया। परिवार ने थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *