राजापाकर. राजापाकर उत्तरी पंचायत के चित्रगुप्त नगर चकराजो महादलित टोला के दर्जनों लोगों ने सड़क नहीं, तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया. यहां लगभग 10 हजार की आबादी है, जो की 60 वर्षों से सड़क के लिए तरस रही है.

इस बीच कितने पंचायत प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि आए, सभी ने वोट लेकर वादा कर ठगने का काम किया. स्थिति यह है कि बीमार होने पर लोग बीमारी को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने आज तक गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम नहीं किया.

लोगों का सब्र का बांध टूटा और प्रखंड के राजापाकर उत्तरी पंचायत के राजापाकर चकराजो बंसवारी टोला एवं नूनफर टोला वार्ड नंबर 12, 14, 15 एवं 16 के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया.













Be First to Comment