Press "Enter" to skip to content

सीमा क्षेत्रों पर बने चेकपोस्टों पर चौकसी और निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए

विधानसभा चुनाव के व्यय प्रेक्षक सुधाकर शुक्ला ने रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड स्थित खिरियावा मोड़ (औरंगाबाद–गया जिला सीमा के समीप) स्थापित स्टैटिक निगरानी दल चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. व्यय प्रेक्षक ने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, वीडियो निगरानी कर्मी और स्टैटिक निगरानी दल के सदस्यों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण से संबंधित सभी गतिविधियों की समीक्षा की, जिसमें वाहनों की जांच प्रक्रिया, नकद राशि, उपहार सामग्री, शराब या अन्य किसी वस्तु के अवैध परिवहन की निगरानी, जब्ती की कार्यवाही, वीडियोग्राफी और दैनिक प्रतिवेदन के संधारण की स्थिति शामिल थी.

व्यय प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आचार संहिता के पूर्ण पालन के लिए सीमा क्षेत्रों पर स्थापित चेकपोस्टों पर चौकसी और निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन की जांच पूरी सतर्कता और निष्पक्षता से करें. किसी भी संदिग्ध वस्तु, नकदी या शराब मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर आयोग के निर्देशानुसार उसकी रिपोर्ट जिला नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए.

श्रीशुक्ला ने चेकपोस्ट पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, वीडियो रिकॉर्डिंग उपकरण, वाहन जांच रजिस्टर, जब्ती सूची और अभिलेख संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी अभिलेख प्रतिदिन अद्यतन रहे. प्रत्येक कार्रवाई का दस्तावेजीकरण पारदर्शी ढंग से किया जाए, जिससे आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निष्पक्षता बनी रहे.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *