बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कटिहार जिले की बरारी सीट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एनडीए प्रत्याशी विजय सिंह निषाद को दो दिन पहले गोली मारने की धमकी मिली थी, और अब उनके प्रचार अभियान पर हमला हुआ है. उनके प्रचार वाहन के बैनर-पोस्टर फाड़े गए और एक समर्थक के साथ मारपीट की गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बरारी के गांधीग्राम निवासी अनिल कुमार मेहता और मुकेश कुमार मेहता ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वे शनिवार की शाम अपने टोटो (बीआर-39-ईआर-419) पर एनडीए प्रत्याशी विजय सिंह निषाद का प्रचार कर रहे थे.

प्रचार के दौरान जब वे रौनिया गांव पहुंचे और भवेश यादव के घर के पास से सेमापुर की ओर बढ़ने लगे, तभी दो युवक भैंस लेकर जा रहे थे. वे अचानक लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए प्रचार वाहन में लगे पोस्टर और बैनर फाड़ने लगे.
















Be First to Comment