Press "Enter" to skip to content

1950 हेल्पलाइन चुनावी पारदर्शिता का एक मजबूत उपकरण

मुजफ्फरपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में मतदाताओं की सुविधा, शिकायत निवारण और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह हेल्पलाइन न केवल मतदाताओं को सटीक और त्वरित जानकारी प्रदान कर रही है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता, जवाबदेही और भरोसेमंद संचालन में भी अहम योगदान दे रही है.

कोई भी नागरिक अपने जिले के कोड के साथ 1950 डायल कर चुनाव से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकता है. उदाहरण के लिए, यदि किसी मतदाता को अपने मतदान केंद्र, मतदाता सूची में नाम, या पहचान पत्र संबंधी जानकारी चाहिए, तो वह 1950 पर कॉल करके कुछ ही मिनटों में इसका समाधान पा सकता है.

यह हेल्पलाइन 24×7 कार्यरत है तथा ग्रामीण, शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं को अविलंब जानकारी, समाधान का सुगम और सशक्त माध्यम बना है. चुनाव आयोग ने इस हेल्पलाइन को “एकीकृत सूचना एवं शिकायत निवारण प्रणाली का रूप दिया है.

इसमें मतदाता सूची से संबंधित जानकारी जैसे अपना नाम, बूथ, विधानसभा क्षेत्र या ईपीक नंबर जान सकते हैं. यदि किसी का नाम सूची में नहीं है, तो उसका कारण भी बताया जाता है. कॉल करने पर मतदाता को उसके नजदीकी मतदान केंद्र का सटीक स्थान, दिव्यांगों के लिए सुविधा, व्हीलचेयर या सहायक की व्यवस्था जैसी जानकारियां दी जाती हैं.

अगर कहीं आचार संहिता का उल्लंघन, मतदाता को प्रभावित करने का प्रयास, या सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग देखा जाता है, तो मतदाता सीधे 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायतों को इसीआइ की प्रणाली में दर्ज कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अग्रसारित किया जाता है, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है. पारदर्शिता और जवाबदेही में भूमिका 1950 हेल्पलाइन चुनावी पारदर्शिता का एक मजबूत उपकरण है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *