बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जदयू ने सख्त एक्शन लिया है। पार्टी ने 11 नेताओं को निष्कासित कर दिया है, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों और निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण इसके दायरे में आए। इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व MLC और पूर्व विधायक शामिल हैं।

जेडीयू ने कार्रवाई करते हुए निम्न नेताओं को पार्टी से बाहर किया:
पूर्व मंत्री: शैलेश कुमार (जमालपुर से निर्दलीय चुनाव)
पूर्व MLC: संजय प्रसाद (चकाई), रणविजय सिंह (बड़हरा)
पूर्व MLA: श्याम बहादुर सिंह (बड़हरिया), सुदर्शन कुमार (बरबीघा)
अन्य नेता: विवेक शुक्ला (जीरादेई), आसमा परवीन (महुआ), लव कुमार (नवीनगर), दिव्यांशु भारद्वाज (मोतिहारी), अमर कुमार सिंह (साहेबपुर कमल), आशा सुमन (कदवा)



निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर कार्रवाई
जेडीयू ने साफ कर दिया कि निर्दलीय चुनाव लड़ना पार्टी विरोधी गतिविधि मानी जाएगी। इसी तर्ज पर जमालपुर, चकाई और बड़हरा सहित कई सीटों से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं को पार्टी से बाहर किया गया।



राजनीतिक हलचल बढ़ी
इन नेताओं के निष्कासन से बिहार विधानसभा चुनाव पहले से ज्यादा राजनीतिक हलचल में आ गया है। पार्टी की यह कार्रवाई जेडीयू की अनुशासन और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।




















Be First to Comment