महापर्व छठ के दौरान घर से दूर विभिन्न राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग घर वापसी करते हैं. यही कारण है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार आने वाली ट्रेन और फ्लाइट में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है.

हर साल की तरह इस बार भी स्थिति समान है. पटना के लिए फ्लाइट के टिकट की कीमत 30 हजार के पार पहुंच चुकी है.



9फ्लाइट किराये में आग
इस बार दीपावली 20 अक्टूबर और छठ पूजा 25-28 अक्टूबर तक है. यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने पटना के लिए कुल 200 अतिरिक्त फ्लाइट चलाने का निर्णय लिया है. बावजूद इसके किराया आसमान छू रहा है और लोगों की परेशानी बढ़ रही है.



फ्लाइट किराया आम दिनों में दिल्ली से पटना का किराया मात्र 5 हजार के आसपास होता है. जबकि, त्योहारी सीजन में यह किराया 18 हजार के पार पहुंच चुका है. साथ ही 18 अक्टूबर के लिए मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपए से ज्यादा हो गया है.



















Be First to Comment